उदयपुर : परिवहन विभाग ने की उदयसागर झील में कारवाई, बिना लाइसेंस के मिली 18 अवैध बोट

By: Ankur Fri, 01 Jan 2021 6:04:31

उदयपुर : परिवहन विभाग ने की उदयसागर झील में कारवाई, बिना लाइसेंस के मिली 18 अवैध बोट

उदयपुर को पर्यटन के लिए जाना जाता हैं जहां उदयसागर झील में लोग नाव की सवारी करते हैं। जिला प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए उदयपुर की उदयसागर झील से अवैध अट्ठारह बोट्स को सीज किया गया है। परिवहन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि उदय सागर झील में अवैध रूप से बोट का संचालन किया जा रहा है। जिस पर परिवहन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। इस दौरान 18 अवैध बोट झील में मिली। जिन्हें परिवहन विभाग द्वारा सीज कर दिया गया है।

उदयपुर की उदयसागर झील में मछुआरों द्वारा अवैध बोट का संचालन किया जा रहा था। मछुआरे इन बोट पर सवार होकर उदयसागर झील में अवैध रूप से मत्स्य पालन कर रहे थे। जिसको लेकर उदयपुर जिला कलेक्टर चेतन देवड़ा ने परिवहन अधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद परिवहन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

उदयपुर के मुख्य परिवहन अधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ ने बताया कि उदयसागर झील में अवैध रूप से मोटर बोट संचालन की शिकायत मिली थी। परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा जब इस शिकायत का सत्यापन कराया गया। तब पता चला कि उदयसागर झील में मछुआरे बिना परमिशन बोट का संचालन कर रहे थे। ऐसे में मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

ये भी पढ़े :

# राजस्थान : सर्दी का सीतम जारी, बादल छाने के साथ बूंदाबांदी की संभावना

# कोटा : आबकारी विभाग ने की शराब की दुकान पर धरपकड, मिलावट करते हुए पकड़ा गया सेल्समैन

# भीलवाड़ा : आयकर और जीएसटी रिटर्न भरने की तिथि बढ़ाने के बाद भी हो रहा विरोध, जानें क्यों

# जयपुर में बन सकता हैं दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, दर्शक क्षमता होगी 75 हजार

# जोधपुर : फिल्मों में हीरो बनने के लिए दिखाता झूठी शान, बड़ी चोरी कर भाग जाता मुंबई

# कोटा : पेड़ पर लटका मिला युवक, पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा हत्या या आत्महत्या

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com